Saved
hindi

Yeshu Naam Mila

By Anil Kant

Chorus

येशु नाम मिला (2)
मेरा जीवन सँवर गया
मेरा जीवन सँवर गया

Verse 1

तूने लहू के कतरो को
मेरे लिए बहा दिया
तूने जान बदन देकर
येशु मुझको बचा लिया (2)

Refrain

तेरे लहू से, तेरे लहू से
येशु के लहू से, मसीह के लहू से
मेरा जीवन सँवर गया
मेरा जीवन सँवर गया

Verse 2

तेरा नाम जो लेता है
वो ज़िंदगी पाता है
तेरी राहों पे चलकर
रूह इनाम पाता है (2)

Refrain

तेरे रूह से, तेरे रूह से
खुदा के रूह से, तेरे रूह से
मेरा जीवन सँवर गया
मेरा जीवन सँवर गया

Verse 3

येशु तेरी हज़ूरी में
कुदरत और जलाल है
येशु तेरे ही हाथों में
मौजज़ात कमाल है (2)

Refrain

तेरे छूने से, तेरे छूने से
मसीह के छूने से, खुदा के छूने से
मेरा जीवन सँवर गया
मेरा जीवन सँवर गया

Verse 4

येशु अब मेरे जीवन का
अब तू ही सहारा है
मेरे जीवन की कश्ती का
येशु तू ही किनारा है (2)

Prechorus

येशु तू मिला, हाँ मुझे तू मिला
हाँ मुझे तू मिला, येशु तू मिला
मेरा जीवन सँवर गया
मेरा जीवन सँवर गया