Saved
hindi

जो यहोवा पर भरोसा रखेगा – Alpha Ministries | Hindi Christian Song Lyrics

By Alpha Ministries

Chorus

जो यहोवा पर रखेगा भरोसा अपना
देखो वो कहलाएगा सिय्योन पर्वत समान
जो कभी टलता नहीं, पर सदा रहता बना
देखो वो कहलाएगा सिय्योन पर्वत समान

Verse 1

जिस तरह चारों तरफ़ से यरूशलेम के पहाड़
उसी तरह चारों तरफ़ से यहोवा हमारी आड़

Verse 2

वो तेरे पैरों को टलने न देगा कभी
तेरा रक्षक है यहोवा जो न ऊँघे कभी

Verse 3

पहरूए चाहते हैं भोर को जितना
चाहता हूँ मैं प्रभु को प्राणों से ज़्यादा