Saved
hindi

Vedi – Allen Ganta, Amit Kamble, Cameron Mendes & Sheldon Bangera Hindi Christian Song Lyrics

By Allen Ganta

Verse 1

वेदी के ऊपर हम खुशी से क़ुर्बान
मर मिटे हैं कब से, जुनूनी तेरा प्यार
न मतलब है इस दुनिया से, हम जीवित बलिदान
तू ज़िंदा करने वाला प्रभु, पुनरुत्थान

Chorus

क्या कोई तेरे जैसा बचाने वाला
तू ही है खुदा
तेरा राज अब है यहाँ
हर राजा से ऊँचा है येशुआ

Verse 2

कई आए राजा, किया कब्ज़ा और सताव
हुकूमत की प्रजा पे तलवार से किया नाश
सिर्फ़ पन्ने बनकर रह गए किताब-ए-इतिहास
पर यीशु, तेरी सल्तनत रहे, तेरा जलाल

Verse 3

खुदाई जज़्बे की हम में नहीं कमी
आग की सज़ा हमारी वेदी बनी
जलते मरते जाएँ, तब भी हिम्मत न हारी
है जीत हमारी हो चुकी, करते ऐलान अभी

Vedi – Allen Ganta, Amit Kamble, Cameron Mendes & Sheldon Bangera Hindi Christian Song Lyrics Lyrics · Elroi Tunes